Sunday, 11 December 2016

Patharchatta Plant Health

पत्थरचट्टा पौधा और उसके फायदे



पत्थरचट्टा यह एक प्रकार का पौधा होता है। ये पौधा गाल ब्लैडर यानी किड़नी में पथरी की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। इस पौधे को आयुर्वेद में भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणपुट्टी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को प्रोस्टेट ग्रंथि और किडनी स्टोन से जुड़ी हुई समस्याओं के इलाज की औषधि माना गया है। मेडिकल साइंस में इसेbryophyllum pinnatum कहा जाता है। वैदिकवाटिका आपको पथरचट्टे की पूरी जानकारी दे रही है।

कैसे प्रयोग करें
पत्थरचट्टा के दो पत्तों को तोड़कर उसे अच्छे से पानी में साफ कर लें। और सुबहण्सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ इसका सेवन करें। नियमित इस्तेमाल करने से थोड़े ही दिनों में पथरी टूट कर शरीर से बाहर निकल जाएगी।
आप पत्थर चट्टा के पत्तों को चबाकर या इसकी पकौड़े बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
पत्थरचट्टा के अन्य फायदे
पत्थरचट्टा के रस में आप सौंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इससे पेट में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
पित्ताशय की पथरी में पत्थरचट्टा
अजवायन के 10 पत्तों और पथरचटा के 10 पत्ते  पीसकर लगुदी बना लें। और इसमें एक चम्मच गोखरू ययह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगाद्ध को मिलाकर सुबहण्सुबह खाली पेट लगातार तीन दिनों तक सेवन करते रहें। इसके सेवन के बाद आपको दस्त और उल्टियां भी लग सकती हैं लेकिन चिंता न करें।
दिन में तीन बार पथरचट्टा के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं।
एक गिलास पानी में पथरचटा के 10 पत्तों को उबालकर काढ़ा बना लीजिए। इस काढ़े को रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। इस विधि से 15 दिनों के अंदर मूत्र मार्ग से पथरी बाहर आ जाएगी और जल्दी से खत्म भी।
मूत्र संबंधी जितने भी रोग होते हैं उसमें भी पत्थरचट्टा बेहद लाभदायक दवा है।
पेशाब की जलन व पुरूषों में होने वाली प्रोस्टेट की समस्या भी ठीक होती है।
महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज और पेशाब में जलन की समस्या भी पत्थर चट्टा के सेवन से ठीक हो जाती है।
सावधानियां व परहेज
इस औषधि का सेवन करते समय चूना, बिना साफ किये हुए फल और अधिक चावल आदि का सेवन न करें।
पथरी की मुख्य वजह कैलशियम होती है। शरीर में अधिक कैलशियम का होना पथरी का कारण बनता है।
यह औषधि बेहद काम की है। पथरी से परेशान लोगों को इसका नियमित सेवन करना है। यदि आप नियमित और लगातार इस इस पत्ते का सेवन करते हैं तो पथरी की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।

Cute Girl's